बेखौफ बदमाशों का आतंक, रास्ता पूछने पर चाकू की नोक पर की राहगीरों से लूट, मोबाइल और नगदी लेकर हुए फरार

हिमांशु पटेल/रायपुर। Raipur Loot News: राजधानी रायपुर में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुरबेड़ा इलाके में चाकू की नोक पर लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी हेमंत पटनायक अपने दोस्त के साथ इलाके से गुजर रहा था। दोनों रास्ता भटक गए और उन्होंने कुछ युवकों से सही रास्ता पूछने की कोशिश की। लेकिन मदद करने के बजाय बदमाशों ने उन्हें अपना निशाना बना लिया।
बताया जा रहा है कि चार आरोपियों ने चाकू दिखाकर हेमंत और उसके साथी को डराया-धमकाया। इसके बाद उनके पास मौजूद सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन और नगदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने किसी तरह सरस्वती नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
Raipur Loot News: पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान हो सके। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है।




