Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा,आकाश झूला टूटा, 6 लोग गिरे, 3 की हालत गंभीर

प्रविंस मनहर/रायपुर – शिवरीनारायण मेले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मेले में लगा आकाश झूला अचानक टूट गया। हादसे में झूले पर सवार 6 लोग नीचे गिर गए, जिनमें सभी घायल हो गए हैं। घायलों में 2 युवतियों और 1 महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद मेले में मौजूद लोगों और प्रशासन ने घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया,जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि घायल दोनों युवतियां हसौद और ग्राम मलदा से मेला घूमने आई थीं। हादसे के बाद मेले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस झूला संचालक से पूछताछ कर रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close