रायपुर में एंटी-नक्सल ऑपरेशन को लेकर हाई-लेवल बैठक,अमित शाह कर रहे हैं अध्यक्षता

प्रविंस मनहर/रायपुर – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एंटी-नक्सल ऑपरेशन को लेकर आज रायपुर में होने वाली अहम बैठकों की श्रृंखला की पहली बैठक लगभग खत्म होने वाली हैं। इस बैठक में 31 मार्च 2026 में नक्सलवाद कैसे खत्म किया जाएगा। सरकार और सुरक्षाबलों के अधिकारियों के पास क्या रोड़मैप रणनीति है। इस हाई-लेवल बैठक में नक्सल प्रभावित राज्यों में सुरक्षा रणनीति को लेकर गहन मंथन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बैठक में नक्सल उन्मूलन के लिए चल रहे अभियानों की समीक्षा,राज्यों के बीच समन्वय और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल के जरिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास को गति देने पर जोर दिया जा रहा है। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, गृह विभाग के सचिव और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शामिल हैं। इसके साथ ही नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी, गृह सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद हैं।



