CGPSC प्री एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, 22 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
रायपुर। CGPSC Admit Card: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्री परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि, प्री परीक्षा 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
CGPSC Admit Card: इस परीक्षा के माध्यम से कुल 265 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “CGPSC State Services Admit Card 2026” या “Admit Card” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/आवेदन संख्या और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करना होगा।
सभी विवरण भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
CGPSC Admit Card 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।




