चुनाव से 48 घंटे पहले एक और हिंदू व्यापारी की हत्या, कट्टरपंथियों ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट
बांग्लादेश। Bangladesh General Election: अब से ठीक 24 घंटे बाद यानी 12 फरवरी को बांग्लादेश में आम चुनाव होने है। जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में है। तो वहीं दूसरी ओर मतदान से ठीक एक दिन पहले एक और हिंदू व्यापारी की हत्या की गई। कट्टरपंथियों ने व्यापारी को कुल्हाड़ी काट दिया और फिर शव के साथ ऐसी बर्बरता को अंजाम दिया, जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गई। ये घटना उसी इलाके में हुई जहां दीपू दास की लिंचिंग और हत्या को अंजाम दिया गया था। इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश का माहौल है।
बता दें कि, बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले के त्रिशाल उपजिला में 9 फरवरी 2026 की रात लगभग 11 बजे एक 62 साल के हिंदू चावल व्यापारी, सुशेन चंद्र सरकार की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। जो की“मेसर्स भाई भाई एंटरप्राइजेज” नाम की दुकान के मालिक थे। हमलावरों ने दुकान में घूसकर उन पर धारदार हथियार से हमला किया, जिसके बाद वे दुकान का शटर नीचे खींचकर बंद कर बाहर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Bangladesh General Election: वहीं हत्या के बाद लाखों रुपये भी लूटे जाने की ख़बरें हैं, और परिवार का कहना है कि उनके साथ किसी का कोई दुश्मनी नहीं थी। यह घटना बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को होने वाले संसदीय चुनाव से ठीक पहले हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।यह वही इलाका है जहाँ पहले भी दीपू चंद्र दास नाम के हिंदू व्यक्ति को भीड़ ने पीट‑पीटकर मारने और आग लगाने जैसी हिंसक घटनाएँ दर्ज की गयी थीं, जिससे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर चिन्ता बढ़ी है। अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय में डर और चिंता का माहौल है।




