big breakingक्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़ में अमित शाह का बड़ा मिशन,नक्सलवाद के खात्मे पर हाई लेवल मंथन थोड़ी दे में

प्रविंस मनहर/रायपुर – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमित शाह आज नक्सल ऑपरेशन को लेकर एक अहम हाई लेवल बैठक करने जा रहे हैं। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली यह बैठक रात 9 बजे तक चलेगी। करीब 10 घंटे चलने वाली इस मैराथन बैठक में नक्सलवाद के पूरी तरह खात्मे को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे। जमीनी हालात,ऑपरेशनल चुनौतियों और भविष्य की कार्रवाई को लेकर फीडबैक लेंगे।
Advertisement



