Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डा

भारतीय डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास युवा तुरंत करें अप्लाई, इस दिन है लास्ट डेट

India Post GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। जिसमें करीब 28,740 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है जिसकी आखिरी तारीख 14 फरवरी 2026 है। वहीं फॉर्म में करेक्शन 18 से 19 फरवरी के बीच होगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 18 और 19 फरवरी, 2026 को करेक्शन विंडो ओपन की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

इसमें आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की है और इसके साथ ही स्थानीय भाषा की जानकारी होनी चाहिए।

आयु सीमा

इसमें आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। उम्र की गिनती 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

इसमें सामान्य (General) और ओबीसी (OBC) वर्ग के पुरुषों को मात्र 100 रुपये आवेदन शुल्क देनी होगी, जबकि सभी वर्ग की महिलाओं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह फॉर्म फ्री है।

ऐसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।

जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

मांगे गए डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें।

एप्लीकेशन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close