Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

भानुप्रतापपुर–दल्लीराजहरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा,ट्रक की चपेट में आने से दो लोगो की मौत

प्राविंस मनहर/रायपुर – कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर–दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। यह हादसा ग्राम टेकाढ़ोडा (साल्हे) के पास उस समय हुआ, जब लौह अयस्क से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवारों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लौह अयस्क लेकर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक बाइक समेत ट्रक में फंसा रह गया, जबकि दूसरा युवक ट्रक के पिछले चक्कों में फंस गया। हादसे के बाद ट्रक दोनों युवकों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही कच्चे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया, वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक ग्राम साल्हे के निवासी थे और भानुप्रतापपुर की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लगभग एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल कच्चे थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close