
रायपुर। देश में फिल्म को लेकर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बवाल मचा हुआ है. The Kashmir files फिल्म को बीजेपी शासित कई राज्यों ने टैक्स फ्री कर दिया है. सिनेमा हॉल में हाउसफुल शो चल रहे है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी ने कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे है. वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी इसको लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. रमन सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है.
दी कश्मीरी फाइल्स फिल्म को लेकर देश में जमकर बवाल हो रहा है. कश्मीरी पंडितों ने जिन परिस्थितियों को झेला उसको लेकर ये फिल्म बनाई गई है. बीजेपी के नेता फिल्म देखने के लिए जा रहे है. अब इसी फिल्म को लेकर बीजेपी कांग्रेस को घेरने में भी जुट गई है.
वहीं बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्विटर पर ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा है, आज अगर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार होती तो आपको कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय को देखने, समझने से रोका न जाता. TheKashmiriFiles अब तक टैक्स फ्री हो गई होती.कांग्रेस सच से डरती है, एक फ़िल्म से डरी हुई है.





