Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

चलती सूमो में अचानक भड़की आग,5 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान,देखे VIDEO

प्रविंस मनहर/रायपुर – राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के रिंगरोड स्थित अग्रसेन चौक के पास चलती सुमो ग्रांड वाहन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन झारखंड नंबर का था, जिसमें 4 से 5 लोग सवार थे। जैसे ही गाड़ी से धुआं और लपटें उठनी शुरू हुईं, यात्रियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और सुमो ग्रांड जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close