Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

साजिश या दुर्घटना…आबकारी भवन में लगी आग, कल होना था ऑडिट, उठे कई सवाल

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Fire In Excise Building: रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी के लाभांडी स्थित आबकारी भवन में आधी रात भीषण आग लग गई। आग तीसरी मंज़िल पर मौजूद सीएसएमसीएल के दफ्तर में भड़की, जहां ऑडिट से जुड़ा अहम रिकॉर्ड रखा था। बताया जा रहा है कि लपटें खास तौर पर ऑडिट रूम तक पहुंचीं और वहां रखी फाइलें जलकर खाक हो गईं।

चौंकाने वाली बात ये है कि इसी दफ्तर में सोमवार से ऑडिट की प्रक्रिया शुरू होनी थी। ऐसे में आग लगने की टाइमिंग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या ये महज हादसा है या फिर ऑडिट से पहले सबूत मिटाने की कोई साजिश? फिलहाल इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। देर रात तक अफसर और पुलिस टीम हालात का जायजा लेते रहे। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है, लेकिन अंदरूनी रिकॉर्ड के जलने से मामला गंभीर हो गया है।

Fire In Excise Building: तेलीबांधा थाना पुलिस जांच में जुट गई है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर आग कैसे लगी और ऑडिट से ठीक पहले किसे फायदा पहुंच सकता था। राजधानी में इस घटना ने हलचल मचा दी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close