Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

शराब भट्टी हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,नहीं हटने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्रविंस मनहर/रायपुर – दुर्ग जिले के सुपेला क्षेत्र में स्थित शराब भट्टी को हटाने की मांग को लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वही जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि सुपेला स्थित शराब भट्टी घनी आबादी वाले इलाके में संचालित हो रही है। यहां रोजाना भारी भीड़ लगी रहती है, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित होता है और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इसका सीधा असर आम नागरिकों और आसपास रहने वाले लोगों पर पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि फिलहाल कांग्रेस पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close