big breakingछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और जीपीएम जिले के दौरे पर,सामूहिक विवाह और अरपा महोत्सव में होंगे शामिल

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर रहेंगे। बता दे की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 12 बजे रायपुर स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम” में शामिल होंगे। इस दौरान वे नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लिए रवाना होंगे, जहां वे “अरपा महोत्सव 2026” कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह आयोजन जिले के मल्टीपरपस स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया गया है,जिसमें मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री साय शाम 5 बजे नेवसा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय का दौरा करेंगे।
Advertisement



