Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बस्तर पंडुम के समापन में शामिल होंगे अमित शाह, छत्तीसगढ़ दौरे का तीसरा दिन आज

प्रविंस मनहर/रायपुर – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास का आज तीसरा दिन है। इस दौरान वे बस्तर संभाग के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होंगे।बता दे की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जगदलपुर के लाल मैदान में आयोजित बस्तर पंडुम के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में बस्तर की पारंपरिक संस्कृति, लोक कला और जनजातीय विरासत की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम के माध्यम से बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जा रहा है।समापन कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close