Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

गाड़ी चलवाएंगे या बंदूक..? 112 वाहन चालकों की नौकरी पर तलवार, कम्पनी की इस मांग से भड़के कर्मचारी

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रदेश भर से 112 आपातकालीन सेवा के वाहन चालक गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास के बाहर पहुंच गए। नौकरी पर संकट मंडराने से आक्रोशित 112 वाहन चालकों ने सरकार के नए नियमों के खिलाफ विरोध जताया है।

दरअसल, 112 सेवा संचालित करने वाली एबीपी कंपनी के तहत कार्यरत इन चालकों को हाल ही में नियमों में बदलाव का नोटिस मिला है। नए नियम के अनुसार अब 112 वाहन चालक की भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास अनिवार्य कर दी गई है। इस फैसले से प्रदेश के करीब 250 ऐसे वाहन चालक प्रभावित हो रहे हैं, जो 5वीं से 8वीं पास हैं और वर्षों से 112 सेवा में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे चालकों का कहना है कि, उन्होंने कठिन परिस्थितियों में जनता की सेवा की है, लेकिन अब एक झटके में नौकरी छीनने की तैयारी की जा रही है। इससे उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।वही वाहन चलाको के कहना है हम 8 साल से अनुभव रखे हैं। अब ये डिग्री मार्कशीट मांग रहे हैं ये हमसे गाड़ी चलवाएंगे या बंदूक चलवाएंगे।

Raipur News: 112 वाहन चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो वे परिवार सहित गृह मंत्री के निवास के सामने धरना देने को मजबूर होंगे। फिलहाल पूरे मामले पर सरकार और प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close