Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

आज 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नक्सलवाद पर लेंगे हाई लेवल मीटिंग

रायपुर। Amit Shah In Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। जिसे लेकर उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया  है। वहीं आज शाम 4:40 को रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे। यहां से वे निजी होटल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 8 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग लेंगे।

वहीं 8 फरवरी शाम 5:00 बजे से 06:10 मिनट तक शिफ्टिंग द लेंस थीम पर आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव में शामिल होंगे। निजी होटल में ही रात्रि विश्राम करके अगले दिन 9 फरवरी को बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां वे सुबह 11:00 बजे विशेष विमान से रायपुर से दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

Amit Shah In Chhattisgarh: इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दंतेश्वरी एयरपोर्ट से बाय रोड बस्तर पंडूम कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और दोपहर 12:05 से शाम 04:00 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं शाम 4:20 को जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close