Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर में बेखौफ चोरों का आतंक, सरकारी शिक्षिका के घर को बनाया निशाना, नकदी समेत जेवर और ATM ले उड़े चोर

रायपुर। Theft In Raipur: रायपुर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। सरकारी शिक्षिका के घर से करीब 4 लाख 70 हजार रुपये की चोरी हुई है। यह सनसनीखेज घटना प्रोफेसर कॉलोनी की है। जहाँ अज्ञात चोर ने घर में घुसकर 3 लाख 45 हजार रुपये नकद उड़ा लिए।

बता दें कि, चोरी की यह वारदात कल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर में बच्चे मौजूद थे। बताया जा रहा है कि चोर बेडरूम से बैग उठाकर फरार हुआ। चोर सोने-चांदी के जेवरात के साथ-साथ बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी साथ ले गया।

Theft In Raipur: वहीं इस मामले में पुरानी बस्ती थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है। यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close