Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबररायपुर

विधानसभा में भू-राजस्व संहिता समेत दो महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक होंगे पेश, आज सत्र हंगामेदार होने के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा में आज दो महत्वपूर्ण विधेयक पेश किये जाएंगे। इनमें अनियमित निर्माणों को नियमित किया जाना और दूसरा भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक शामिल है। सबकी नजर भू-राजस्व संशोधन पर टिकी है। क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले साल 15 अगस्त को जमीनों का नामंतरण समेत जमीन संबंधी विभिन्न पेचीगदियों को सरलीकृत करने का ऐलान किया था।

सरकार द्वारा भू-राजस्व संहिता में कई अहम संशोधन किए जाने की संभावना है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल इस विधेयक को पेश करेंगे। वहीं, अनाधिकृत विकास विधेयक आवास पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर प्रस्तुत करेंगे। दोनों संशोधन सदन में पारित हो जाने के बाद उसे राज्यपाल के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। कल विभिन्न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन भी पेश किए जाएंगे।

प्रश्नकाल में आज अधिकांश सवाल पंचायत, स्वास्थ्य, आबकारी और उच्च शिक्षा पर लगे हैं। इन्हीं विभागों से जुड़े सवाल-जवाब होंगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close