धार्मिक स्थल पर शर्मनाक वारदात… चित्रकूट में मंदिर गई युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने हाथ-मुंह बांधकर की दरिंदगी
चित्रकूट। UP Rape News: उत्तरप्रदेश के चित्रकूट से दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है जहां मंदिर में पूजा कर रही 18 वर्षीय युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बताया गया कि, आरोपी युवक मंदिर परिसर में काफी समय से छिपा हुआ था और युवती का इंतजार कर रहा था और मौका पाकर युवती को बंधक बनाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे दिया।
जानकारी के अनुसार, मामला चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र का है। जब युवती शाम के समय मंदिर में दीपक जलाने गई थी। परिक्रमा करते हुए मंदिर के पीछे गई. वहां 40 वर्षीय राजेश कुमार, पुत्र मनोहर लाल मंदिर में पहले से घात लगाए बैठा था। आरोपी ने युवती को पकड़ कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ बांध कर रेप की वारदात को अंजाम दिया।
वहीं जब काफी देर तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद बेटी को खोजते हुए परिजन मंदिर में पहुंचे। इस दौरान युवती की तलाश करते वक्त परिजनों को मंदिर के पीछे से कुछ आहटें सुनाई दी, जिसके बाद पीछे जाकर देखा तो आरोपी युवती के साथ गंदी हरकतें कर रहा था। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आस-पास के लोग वहां पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी अपना मोबाइल और कपड़े छोड़कर मौके से फरारा हो गया।
UP Rape News: बेटी के साथ हुई दरिंदगी की सूचना पिता ने पुलिस को दी। घटना के बाद गांव में तनाव है जिसे देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी बल को भी तैनाती कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
यह भी देखें



