Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, 31 साल पुराने केस ने फिर पकड़ा तूल, जानें क्या है मामला

पटना।  Pappu Yadav Arrest: पटना की राजनीति में इस वक्त उथल-पुथल मचा हुआ है। बिहार पटना के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पटना पुलिस ने उन्हें 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, कल शुक्रवार रात करीब 11 बजे लोकसभा सत्र खत्म कर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जैसे ही दिल्ली से पटना पहुंचे थे। उसके कुछ ही देर बाद सिविल ड्रेस में पुलिस अधिकारी, पांच थानों की टीम और भारी बल मौके पर पहुंचा। जिसके बाद पुलिस की टीम ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए गिरफ्तार किया। लेकिन पप्पू यादव ने कहा कि, उन्हें गिरफ्तारी का वारंट नहीं, बल्कि सिर्फ संपत्ति कुर्की से जुड़ा कागज दिखाया गया। जिसे लेकर तीखी बहस शुरू हो गई।

गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान माहौल और तनावपूर्ण हो गया। पप्पू यादव बार-बार चिल्लाते रहे, ‘ये लोग मुझे मारने आए हैं, उन्होंने कहा कि, हम रात को गिरफ्तारी नही देंगे। सुबह गिरफ्तार कीजिए हम चलेंगे, तब तक चहो तो आप हाउस अरेस्ट में रख सकते हैं। पप्पू यादव ने कहा हम सांसद हैं, भाग थोड़ी जाएंगे और आप पुलिस की बदमाशी है जो रात को गिरफ्तार करने आयी है। वहीं इस पर समर्थकों ने कहा कि, पहले वारंट दिखाओ। पुलिस ने भारी फ़ोर्स बुलाकर पप्पू यादव को गिरफ्तार कर ले गई।

 Pappu Yadav Arrest:  क्या है पूरा मामला

बता दें कि, 31 साल पहले शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने पप्पू यादव पर आरोप लगाया था कि, उन्होंने धोखाधड़ी से उनके मकान पर कब्जा कर लिया है। पहले पप्पू यादव ने उनके मकान को किराए से लेकर कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया और फिर धीरे से उनके मकान पर कब्जा कर लिया गया। जिसके बाद पप्पू यादव के खिलाफ वारंट जारी हुआ है और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पहुंची। मामले में लगातार सांसद बार-बार कोर्ट में पेश नहीं हुए, जिसके बाद बेल शर्तों का उल्लंघन माना गया और कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया।

Pappu Yadav Arrest: वहीं इस मामले पर पटना के SP सिटी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि, “पप्पू यादव की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है। 1995 का एक मामला था जो IPC की विभिन्न धाराओं, 468, 506 और 120बी समेत अन्य धाराओं के तहत दर्ज था। इसमें न्यायालय के द्वारा दिए गए आदेश की अवमानना की गई थी। उसी के आरोप में गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई हैं। वे(पप्पू यादव) जो मेडिकल दवाएं लेते हैं, उन दवाओं को भी उनके साथ रख दिया गया है। उन्हें अभी मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close