Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

देह व्यापार का पर्दाफाश, होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मों का गंदा खेल, बाहर से बुलाई जाती थी लड़कियां

भिलाई। Bhilai Sex Racket Busted:  दुर्ग पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते पावर हाउस बस स्टैंड स्थित होटल छाया इन में छापेमार कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, यह कार्रवाई दुर्ग रेंज के डीआईजी विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। डीएसपी चित्रा वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें छावनी सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरा और थाना स्टाफ शामिल थे। सूचना के आधार पर टीम ने होटल में अचानक रेड मारी, जहां संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं। जांच में पुष्टि हुई कि होटल में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से जांजगीर जिले से आई दो युवतियों और भोपाल से किराए पर बुलाई गई एक युवती को रेस्क्यू किया।

बता दें कि, पुलिस को प्रारंभिक जांच में सामने आया कि, दलाल के माध्यम से युवतियों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाता था। होटल संचालक और दलाल मिलकर बाहर से युवतियों को बुलाते थे और उन्हें किराए के मकान में ठहराते और ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कार की व्यवस्था करते थे। आरोपी युवक इसी कार से युवतियों को कस्टमर तक ले जाता था।

Bhilai Sex Racket Busted: पुलिस ने तीनों युवतियों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। होटल की रिसेप्शन संभालने वाली युवती को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। छावनी पुलिस ने होटल संचालक धनेस राय, दलाल और एक अन्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close