Breaking news
Advertisement
bastarछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पहली जगदलपुर दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , करेंगी ‘बस्तर पण्डुम-2026‘ का शुभारंभ

रायपुर। Bastar Pandum: जगदलपुर में आज से बस्तर पंडुम फेस्टिवल की शुरुआत हो रही है, जिसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार जगदलपुर के दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आदिवासी संस्कृति के महाकुंभ ‘बस्तर पण्डुम-2026’ का शुभारंभ करेंगी। यह संभाग स्तरीय आयोजन 9 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि, तीन दिवसीय इस भव्य सांस्कृतिक महाकुंभ का शुभारंभ सुबह 11 बजे जगदलपुर के लालबाग मैदान में होगा। कार्यक्रम में जनजातीय समाज से जुड़ी 12 प्रमुख विधाओं की प्रस्तुतियाँ देखने को मिलेंगी।

Bastar Pandum: युवा कलाकारों के माध्यम से बस्तर की समृद्ध जनजातीय परंपराओं नृत्य, गीत, नाट्य, पारंपरिक वाद्ययंत्र, वेशभूषा व आभूषण, पूजा पद्धतियाँ, बस्तर शिल्प और जनजातीय चित्रकला का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close