Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डारायपुर

बोर्ड परीक्षा की तैयारी महंगी, माशिमं ने बढ़ाया परीक्षा शुल्क, अब छात्र देंगे दोगुनी फीस

रायपुर। CG Examination Fee: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पांच साल बाद बोर्ड परीक्षा के लिए फीस में बढ़ोत्तरी की है। 10वीं और 12वीं के परीक्षा शुल्क में वृद्धि का निर्णय कार्यपालिका समिति की बैठक में लिया गया। जिसके तहत अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क, प्रैक्टिकल आदि मिलाकर ज्यादा शुल्क देने होंगे।

बता दें कि,  10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए नियमित परीक्षा शुल्क, अंक पत्र और प्रति विषय प्रैक्टिकल को मिलाकर पहले 460 रुपए देने होते थे। लेकिन अब इसके लिए 800 रुपए देने होंगे। वहीं आवेदन फॉर्म के लिए जहां पहले 70 रुपए देने होते थे उसे अब 150 रुपए कर दिया गया है।

CG Examination Fee:  यह वृद्धि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2026-27 सत्र के लिए की है। इसके पहले साल 2021 में यह वृद्धि की गई थी। कहा गया कि,निर्धारित आवदेन पत्र तय समय में जमा नहीं करने पर प्रति परीक्षा 31 दिसंबर तक के लिए 2 हजार रुपए देने होंगे। इसके पहले 1540 रुपए देने होते थे।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close