Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नकली दवाओं के गोरख धंधें पर फूटा NSUI कार्यकर्ताओं का गुस्सा, ब्रीफकेस में 5 लाख लेकर अधिकारी को देने पहुंचे, देखें वीडियो

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी में आज लाखों रुपये नगदी से भरा एक ब्रीफ़केस लेकर आज एनएसयूआई कार्यकर्ता एडिशनल ड्रग कंट्रोलर कार्यालय पहुंचे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एडीसी संजय नेताम पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रतीकात्मक रूप से 5 लाख रुपये नगद “गिफ्ट” देने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नकली दवाओं का कारोबार करने वाले माफियाओं से कथित रूप से कमीशन लेकर आम जनता को नकली दवाएं सप्लाई की जा रही हैं।

एनएसयूआई का कहना है कि, बीते दिनों एडीसी संजय नेताम को नकली दवा कारोबारियों के साथ एक निजी होटल में मुलाकात करते हुए कैमरे में कैद किया गया था। वीडियो सामने आने के बावजूद अब तक संबंधित अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, न ही निलंबन हुआ। इससे साफ होता है कि पूरे मामले को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि नकली दवाओं के इस गोरखधंधे को ऊपर से संरक्षण दिया जा रहा है। जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी जिले में अवैध और नकली दवाओं की बिक्री रोकने की है, वहीं अधिकारियों की मिलीभगत से यह कारोबार फल-फूल रहा है।

Raipur News: एनएसयूआई कार्यकर्ता घंटों तक एडीसी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते रहे और दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते रहे। उनका कहना है कि जब तक सख्त कदम नहीं उठाए जाते, तब तक विरोध जारी रहेगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close