Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

हत्या या हादसा? राजधानी के कंकाली तालाब में तैरता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के कंकाली तालाब में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों की नजर तालाब में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस टीम शव को बाहर निकलवाने की तैयारी कर रही है और पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग तालाब के आसपास इकट्ठा हो गए। प्राथमिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी कि मामला हादसे का है या फिर आत्महत्या का है या फिर किसी और वजह से मौत हुई है।

Raipur News: पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल की जाएगी। आगे की अपडेट का इंतजार है। फिलहाल मर्ग कायम कर आगे की जांच की बात कही जा रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close