इस दिन होगी कवासी लखमा की पेशी, आगामी बजट सत्र में शामिल होने पर निर्णय संभव

रायपुर। Kawasi Lakhma: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को करीब 1 जेल में रहने के बाद बुधवार 4 फरवरी को उन्हें जमानत मिली थी। जिसमें कोर्ट ने उन्हें ओडिशा के मलकानगिरी जिले में रहेंगे, जो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की सीमा से सटा हुआ है। वहीं कल लखमा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत में पेश हुए। वहीं उनकी अगली पेशी 19 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत में होगी।
बता दें कि, 23 फरवरी से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में उनकी भागीदारी को लेकर फैसला संभव है। जिसे लेकर कवासी लखमा ने बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति के लिए विधानसभा अध्यक्ष को आवेदन दिया है। उन्होंने सत्र में उपस्थित रहने की मांग की है।
Kawasi Lakhma: इस मामले में पहले ही सुप्रीम कोर्ट स्पष्ट कर चुका है कि किसी विधायक या मंत्री को सत्र में शामिल होने की अनुमति देना या नहीं देना विधानसभा अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में आता है। अब सभी की निगाहें विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय पर टिकी हुई हैं, जो बजट सत्र शुरू होने से पहले लिया जा सकता है।




