Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

हादसे का शनिवार… तेज रफ्तार ट्रक ने बस यात्रियों को रौंदा, मौके पर ही 6 लोगों की दर्दनाक मौत

मथुरा। Mathura Road Accident: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे से शनिवार की रात करीब 2.45 बजे एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जहां एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

दरअसल, बस दिल्ली के नागलोई से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही थी। रास्ते में सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास कुछ यात्रियों ने ड्राइवर को बाथरूम के लिए बस रोकने को कहा। ड्राइवर ने ग्रीन जोन की बजाय रास्ते में बस रोक दी। यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हो गए, तभी पीछे से आ रहे तेज कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी। फिर यात्रियों को रौंद दिया। जिसके बाद कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। जबकि, मौके पर ही 6 लोगों की बात हो गई।

Mathura Road Accident: वहीं घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर काफी देर तक यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बस चालक द्वारा असुरक्षित स्थान पर बस रोके जाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कंटेनर चालक की तलाश जारी है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close