पूर्व महापौर के भतीजे शोएब का रसूख का रौब फिर वायरल, VIP रोड पर सरेआम हंगामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में एक बार फिर पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर के सामने सर्विस रोड पर किसी बात को लेकर राह चलते लोगों से विवाद हुआ, जिसके बाद शोएब गाली-गलौज करते नजर आ रहा है।
बता दें कि, शोएब का नाम पहले भी कई मामलों में सुर्खियों में रहा है। वह खुद जेल जा चुका है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी कानूनी मामलों का सामना कर रहे हैं। इसके बावजूद बार-बार सार्वजनिक जगहों पर दबंगई और हंगामे के वीडियो सामने आना कई सवाल खड़े करता है।
Raipur News: मालूम हो कि, कोरोना काल के दौरान भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस जवान पर रुतबा और धौंस दिखाने का आरोप लगा था। अब एक बार फिर नया वीडियो सामने आने के बाद चर्चा तेज है कि आखिर कानून का डर क्यों नहीं दिख रहा। फिलहाल सबकी नजर पुलिस पर है कि इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।



