Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में बेखौफ हुए नशेड़ी, ड्रग्स लेते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस को दे रहे चुनौती

हिमांशु पटेल/रायपुर। Raipur News: राजधानी में कथित तौर पर सूखे नशे का कारोबार बेखौफ चलता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक मोबाइल फोन पर ड्रग्स की लाइन तैयार करते और नशा करते नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शहर में आए दिन युवक-युवतियों के ड्रग्स लेने के वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसने कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस ताजा वीडियो को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक कथित रूप से एक पुलिसकर्मी का बेटा बताया जा रहा है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Raipur News: मामले के सामने आने के बाद पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता, स्थान और संबंधित लोगों की पहचान की जांच की जाएगी। यदि वीडियो सही पाया जाता है तो वैधानिक कार्रवाई की बात कही जा रही है।फिलहाल देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य निकलकर सामने आते हैं और जिम्मेदारों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close