Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

जगदलपुर से वापिस लौटे सीएम साय, कहा- ‘बस्तर के लोग नक्सलवाद से मुक्ति चाहते हैं’

रायपुर। CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगदलपुर दौरे से वापस लौट चुके हैं। उन्होंने बस्तर पंडूम को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम साय ने कहा कि, पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बस्तर पंडूम का सफल आयोजन हुआ। बस्तर पंडूम का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था, जबकि समापन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। पिछली बार की तुलना में इस वर्ष काफी अधिक लोगों ने भागीदारी की।

सीएम साय के मुताबिक, बस्तर पंडूम में करीब 54 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि, बस्तर के लोग नक्सलवाद से मुक्ति चाहते हैं और विकास की मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहे। कल नक्सलवाद को लेकर एक अहम बैठक हुई, जिसमें नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी भी शामिल हुए।

CG News: बैठक में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नक्सलवाद खत्म करने के संकल्प पर चर्चा हुई, और इसे पूरा करने का भरोसा जताया गया। पड़ोसी राज्यों से नक्सल समर्थन के सवाल पर सीएम साय ने कहा कि गृह मंत्री के मार्गदर्शन में जॉइंट टास्क फोर्स का गठन किया गया है, सभी का सहयोग मिल रहा है। सीएम साय ने बताया कि, गृह मंत्री अमित शाह ने आज भी नक्सलियों से आत्मसमर्पण की अपील की है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close