बीच सड़क BJP नेता की गुंडागर्दी, लाठी डंडे से की सब्जी बेचने वाली महिला से मारपीट, वायरल हुआ वीडियो
सीधी। MP Viral Video : मध्यप्रदेश के सीधी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिससे राजनीति गरमाई हुई है। जहां एक बीजेपी नेता नेता संतोष पाठक ने बीच सड़क एक महिला से गाली-गलौज कर मारपीट की। जिसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
दरअसल, पूरा मामला सीधी के बहरी थाना क्षेत्र का है। जहां थाने से महज 100 मीटर दूर ही बस स्टैंड के पास हेमा सिंह नाम की महिला गोमती लगा कर सब्जी बेचती है। जिसे लेकर बीजेपी नेता ने विवाद करते हुए महिला से गोमती हटाने को कहा। देखते ही देखते बात हाथापाई तक आ पहुंची। जिसके बाद बीजेपी ने महिला से गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामले में मताया गया कि, बीजेपी नेता संतोष पाठक ने तीन माह पूर्व तोड़फोड़ करके हटा दिया था और अपनी दुकान रखकर किराया से दे रखा था। बाद में वह ठेला लगाकर सब्जी की दुकान चलाने लगी लेकिन उसके ठेले को भी गायब कर दिया गया। जब महिला सड़क पर बैठक सब्जी बेचने लगी तो इस पर भी बीजेपी नेता ने आपत्ति जताते हुए उससे मारपीट की।
MP Viral Video : वहीं बताया गया कि, जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ वह सरकारी जमीन है। संतोष पाठक को क्षेत्रीय भाजपा विधायक विश्वामित्र पाठक का करीबी बताया जा रहा है। बहरी पुलिस ने महिला की शिकायत पर सामान्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं महिला की शिकायत पर बहरी थाना पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। कहा गया कि, वीडियो के साथ सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है।



