सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मकान पर सजा था जिस्मों का बाजार, बाहर से बुलाई जाएगी
रायगढ़। Raigarh Sex Racket: रायगढ़ पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में शहर में पीटा एक्ट के तहत सप्ताह के भीतर यह तीसरी कार्रवाई है। दरअसल, पुलिस को लंबे वक़्त से सूचना मिल रही थी चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बोईरदादर इलाके में देह व्यापार का अवैध धंधा चलाया जा रहा है।
इसके बाद सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर रेड कर मकान मालिक नारायण वैष्णव को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का संचालन कर रहा था।
वहीं रेड के दौरान आरोपी के कब्जे से दो हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। चक्रधरनगर पुलिस, साइबर थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
Raigarh Sex Racket: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीटा एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि रायगढ़ में देह व्यापार समेत सभी अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



