वाहन में आगजनी की एक और बड़ी वारदात, बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
रायपुर। Raipur Bus Fire : बलौदाबाजार से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां यात्री बस में भीषण आग लग गई। बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि बस धू-धू कर जलती रही। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना खरोरा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास की है। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Raipur Bus Fire : बता दें कि, इससे पहले रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के रिंगरोड स्थित अग्रसेन चौक के पास चलती सुमो ग्रांड वाहन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई थी। जिसमें 4 से 5 लोग सवार थे। जैसे ही गाड़ी से धुआं और लपटें उठनी शुरू हुईं, यात्रियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसी तरह कुछ दिनों पहले जोरा के पास भी एक चलती ऑडी कार में भी भीषण आग लग गई थी। लगातार वाहनों में आगजनी की इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।
यह भी देखें



