छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद
कांकेर। Naxal Encounter: नक्सलियों पर हो रही लगातार कार्रवाई में एक बार फिर सुरक्षाबलों को सफलता मिली है। जहां छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र में गढ़चिरौली जिले के भमरागढ़ जंगलों में आज सुबह से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए। दुख की बात यह रही की मुठभेड़ के दौरान C-60 बल का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य जवान घायल है, जिसका इलाज जारी है।

Naxal Encounter: वहीं इस ऑपरेशन के दौरान C-60 जवान कांस्टेबल दीपक चिन्ना मडावी (38 साल) शहीद हो गए। घायल होने के बाद उन्हें हैलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किए जाने के बाद भामरागढ़ के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान वे शहीद हो गए। वहीं एक और जवान, कांस्टेबल जोगा मडावी (निवासी किश्तयापल्ली) को गोली लगी। उन्हें हेलीकॉप्टर से भामरागढ़ ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है। उन्हें आगे के इलाज के लिए गढ़चिरौली ले जाया जाएगा। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र में अभी भी मुठभेड़ चल रही है।





