Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशक्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सेना के जवान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी

हाथरस। Hathras Goli Kand: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक सेना के जवान की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जवान की हत्या से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला थाना सादाबाद क्षेत्र के एनएच-93 पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पास का है। यहां बीती शाम भारतीय सेना के जवान अखिलेश चौधरी की 4-5 बाइकों पर सवार बदमाशों ने गाड़ी रोकर उनकी ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। जवान ने गाड़ी से निकलकर किसी तरह भागने की कोशिश को तो बदमाशों ने दौड़ाकर गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतक फौजी की पहचान आगरा के आर्मी बेस वर्कशॉप में तैनात अखिलेश चौधरी के रूप में हुई है। जो की समदपुर, थाना सादाबाद का निवासी था। वहीं परिजनों का कहना है मारपीट की पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात हुई है। हत्याकांड के पीछे पुलिस ने लव मैरिज और पुरानी रंजिश का एंगल बताया है। अखिलेश चौधरी ने करीब 5-6 साल पहले एक निधि नाम की एक लड़की से लव मैरिज की थी. लड़की के पक्ष के लोग इस शादी के खिलाफ थे।

Hathras Goli Kand:वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसओजी और सर्विलांस सहित 5 टीमों का गठन किया गया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस हत्याकांड के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। हर कोई जवान की हत्या से दहशत में है।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close