होटल की 7वीं मंजिल में जिस्मों का खेल, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस ने किया पर्दाफाश
रायगढ़। Raigarh Sex Racket Busted: छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। जिसकी वजह से देह व्यापार। दरअसल, दो दिन पहले ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। वहीं एक बार फिर शहर के पॉश होटल ट्रिनिटी में संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून पर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान मौके से तीन महिलाएं मिलीं, वहीं स्पा सेंटर के संचालक और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि, शहर के पॉश होटल ट्रिनिटी में संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून की आड़ में अवैध गतिविधियां चल रही है। जिसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर पहले एक पुलिस पाइंटर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा गया। जैसे ही अवैध गतिविधि की पुष्टि हुई, पुलिस टीम ने होटल की सातवीं मंजिल पर छापा मारा। मौके से तीन महिलाएं मिलीं, वहीं स्पा सेंटर के संचालक और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, नकदी, ग्राहकों का रजिस्टर, दस्तावेज और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
Raigarh Sex Racket Busted: बता दें कि, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में की गई, जहां कोतवाली थाना और साइबर सेल की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से रेड को अंजाम दिया। वहीं पूछताछ में संचालक ने अवैध देह व्यापार संचालन की बात स्वीकार की है। पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ संदेश दिया है कि रायगढ़ में किसी भी तरह के अनैतिक और अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए कड़ा संदेश मानी जा रही है।



