राजधानी में ठगों का तंत्र, 100 गुना पैसा डबल करने का लालच देकर कारोबारी से 3 लाख की ठगी
रायपुर। Raipur Fraud : राजधानी रायपुर से ठगी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां तंत्र-मंत्र के ज़रिए 100 गुना पैसा डबल करने का झांसा देकर जमीन कारोबारी से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी की गई। बताया गया कि, मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित कारोबारी रुस्तम कुर्रे ने बताया कि, आरोपी राहुल भारती और मयंक दास ने खुद को तंत्र-मंत्र में सिद्ध बताते हुए बड़ी रकम डबल करने का लालच दिया। आरोपियों ने कारोबारी को ऑफिस से बाहर भेजकर पूजा-पाठ करने की बात कही और श्मशान से मिट्टी लाने का बहाना बनाकर साढ़े तीन लाख रुपये नकद ले लिए।
Raipur Fraud : वारदात के बाद आरोपी नकली नोटों से भरा झोला छोड़कर मौके से फरार हो गए। जब कारोबारी को शक हुआ तो उसने तुरंत गुढियारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों शातिर ठगों की तलाश की जा रही है।



