Breaking news
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

फर्नीचर दुकान, ऑटो पार्ट्स समेत कई दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाख, देखें Video

अम्बिकापुर। Fire In Furniture Factory:  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अम्बेडकर चौक पर स्थित दुकानों में भीषण आग लग गई है। आग की चपेट में फर्नीचर दुकान, ऑटो पार्ट्स सहित कई दुकानें आ गईं, जिनका सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी की इस घटना से आसापास के इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर चौक के पास की है। बताया गया कि, फर्नीचर शोरूम में रखे एक सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग और भड़क उठी। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Fire In Furniture Factory: बताया गया कि, आग सबसे पहले फर्नीचर दुकान में लगी और फिर तेजी से पास की ऑटो पार्ट्स समेत अन्य दुकानों तक फैल गई। जिससे फर्नीचर दुकान, ऑटो पार्ट्स समेत कई दुकानों के लाखों के सामान जलकर खाक हो गए। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचा। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि आग करीब 2 घंटे से लगातार लगी हुई है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close