Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी के ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुब्बारा, इलाके में मची अफरा तफरी

रायपुर। Raipur Kaveri Industry Fire: रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां राजधानी के भनपुरी इलाके में भीषण आग लग गई है। खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित कावेरी इंडस्ट्री की ऑयल फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि, फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ बड़ी मात्रा में मौजूद होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगी।

आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री परिसर में मौजूद कर्मचारी और आसपास के लोग तुरंत बाहर की ओर भागे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है। पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है और पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।

Raipur Kaveri Industry Fire: फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। राहत और बचाव का काम जारी है, और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close