Breaking news
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में हत्या की बड़ी वारदात, आपसी विवाद में युवक की हत्या, पुलिस हिरासत में दो संदेही 

रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के धरसीवां इलाके से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां आपसी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मामला धरसीवां इलाके का है। यहां होटल में खाना फेंकने को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। जिसके बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया गया कि, हत्या के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। वहीं मृतक की पहचान शिव प्रसाद ध्रुव के रूप में हुई है। जो की मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।

Raipur Crime News: वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरे मामले में पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी देखें

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close