रिंग रोड में डिवाइडर से टकराई भारी लोड ट्रक, हाइवे में ही कई दूर तक लगा जाम, हटाने में लग गए 12 घंटे से ज्यादा, देखें Video
रायपुर। Raipur Traffic Jam: राजधानी रायपुर के रिंग रोड पर आज सुबह से लंबा ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। दरअसल, रविवार रात 11 बजे टैगोर नगर मोड़ के पास हुए सड़क हादसे के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक डिवाइडर से भिड़ने के बाद सड़क के बीचों-बीच ही फंसकर खड़ी हो गई।
हादसे के बाद ट्रक से कई लीटर डीजल सड़क पर बह गया, जिससे फिसलन की स्थिति बन गई और वाहनों की आवाजाही और ज्यादा मुश्किल हो गई। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने ट्रैफिक को सर्विस रोड से धीमी गति से डायवर्ट करना शुरू किया, लेकिन सुबह होते-होते वाहनों की लंबी कतार लग गई।
Raipur Traffic Jam: जानकारी के मुताबिक, ट्रक करीब 12 घंटे तक हाईवे पर खड़ी रही। भारी वाहन को हटाने के लिए एक नहीं बल्कि तीन-तीन क्रेन मौके पर बुलाई गई हैं। क्रेन की मदद से ट्रक को किनारे करने की कोशिश जारी है।यातायात विभाग के अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और हालात सामान्य करने में जुटी हुई है। बता दें कि, दुर्घटना ग्रस्त ट्रक मे केमिकल रॉ मटेरियल पावडर भरा हुआ था जिसके चलते ट्रेफिक पुलिस को भारी मशक्क्त करनी पड़ी।



