Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

विवाह के बंधन में बंधे आत्मसमर्पित 191 नक्सली जोड़े, कन्या विवाह समारोह में रचाई शादी

दंतेवाड़ा। Dantewada Samuhik Vivah: माँ दंतेश्वरी को साक्षी मानकर दंतेवाड़ा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें आत्मसमर्पण किए 191 नक्सली जोड़े भी शामिल हुए। सभी सात फेरे लेकर विवाह के बंधन में बंधे। दंतेश्वरी मंदिर परिसर स्थित मेंढक डोबरा मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गरिमामय समारोह आयोजित हुआ। 48 कुंडों में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ 191 जोड़ों ने सात फेरे लिए गए।

बता दें कि, कार्यक्रम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल रूप से जुड़े और नवदंपतियों को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।
समारोह में विधायक, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराए गए।

Dantewada Samuhik Vivah: इसमें खास बात यह रही कि, आत्मसमर्पित नक्सली युगल हिड़में और बामन ने भी अग्नि को साक्षी मानकर विवाह कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश दिया। योजना के तहत शासन ने प्रति जोड़े 35 हजार रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close