Breaking news
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़

CG NEWS : खेत जा रहे युवक के सामने आ गए हाथी, फिर कुचलकर ले ली जान

अंबिकापुर। जिले में हाथियों ने एक युवक की जान ले ली है। युवक अपने खेत में सब्जी तोड़ने जा रहा था। उसी दौरान उसका सामना हाथियों से हो गया और हाथियों ने कुचलकर उसकी जान ले ली। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

ग्राम परसा का रहने वाला देवनारायण पैंकरा (40) बुधवार सुबह करीब 4 बजे के खेत में सब्जी तोड़ने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका सामना हाथियों से हो गया। हाथियों ने उसे पर हमला कर दिया और पैर से कुचलकर उसकी जान ले ली। युवक को मारकर हाथी वहां से निकल गए थे।

सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ गए तो उन्होंने देवनारायण का शव देखा था। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। वन विभाग को भी इस बात की सूचना दी गई। इस पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वो किसी भी हालत में हाथियों के करीब न जाएं। इसके अलावा अधिकारियों ने परिजनों को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close