देश-विदेशपॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ
यूपी की कैबिनेट मंत्री की कोरोना से मौत, पीजीआई में चल रहा था इलाज

लखनऊ। पूरे देश में कोरोना का कहर तेजी से लोगों को चपेट में ले रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। आज कोरोना के चलते यूपी की टेक्निकल एजुकेशन मिनिस्टर कमल रानी वरूण का निधन हो गया। कमल रानी वरुण योगी सरकार की सीनियर मंत्री थी। वे यूपी विधानसभा की सदस्य थीं।
कमल रानी सांसद भी रह चुकी हैं। कमल रानी वरुण यूपी सरकार में टेक्निकल एजुकेशन जैसा महत्वपूर्ण विभाग संभाल रही थीं। जानकारी के मुताबिक वे कोरोना से संक्रमित थीं और लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। आज आखिरकार कोरोना से जंग वे हार गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।
Advertisement




