Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

छत्तीसगढ़ के हैंडबॉल खिलाड़ी की कोलकाता में मौत, हुगली नदी में मिला शव

भिलाई। भिलाई से नेशनल हैंडबॉल जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गए 17 साल के सिराज की कोलकाता के हुगली नदी में लाश मिली है। सिराज 27 से 31 मार्च तक गुवाहाटी में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोच के साथ गया था।

गुवाहाटी में नेशनल हैंडबॉल जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से 17 युवा खिलाड़ी और दो कोच भी गए थे। टीम में भिलाई से 4 खिलाड़ी शामिल थे। शुक्रवार 24 मार्च को टीम यहां से ट्रेन से निकली और शनिवार 25 मार्च की सुबह कोलकाता पहुंची। यहां से उन्हें शाम को गुवाहाटी के लिए रवाना होना था। इसलिए कोच ने एक होटल लिया और सभी लोग वहीं ठहरे। बताया जा रहा सभी बच्चे हुगली नदी में नहाने के लिए गए थे।

नहाने के दौरान भिलाई के सेक्टर-4 में रहने वाले जावेद खान का बेटा सिराज खान नदी में डूब गया, लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। शाम को जब टीम गुवाहाटी निकलने वाली थी तो कोच ने सभी की गिनती की। इसमें एक लड़का नहीं था। काफी खोजने के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो कोच ने शनिवार रात 8.30 बजे फोन करके जावेद खान को सूचना दी कि सिराज कहीं गुम हो गया है। यह सुनते ही वो तुरंत उरला एक्सप्रेस से कोलकाता पहुंचे। इसके बाद अपने रिश्तेदारों के साथ थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

कोलकाता पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। कोच से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने होटल का सीसीटीवी फुटेज निकाला। होटल के सीसीटीवी फुटेज में सिराज खाना खाने के बाद बाहर जाते दिख रहा है। पूछताछ करने पर पता चला दोनों कोच और पूरी टीम हुगली नदी में नहाने के लिए गए थे। सिराज उनके साथ गया तो था, लेकिन लौटा नहीं। इसके बाद पुलिस ने नदी में खोजबीन शुरू की तो उसका शव मिला।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close