Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़

CG NEWS : जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी की मौत, डेढ़ साल की बच्ची से रेप का आरोप

जांजगीर-चांपा। डेढ़ साल की बच्ची से रेप के आरोप में जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी की मौत हो गई है। वह पिछले 24 दिनों से जेल में बंद था। जहां बीती देर रात तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार रामशरण यादव (65) अपने पड़ोस में ही रहने वाली मासूम बच्ची को घुमाने के बहाने घर से ले गया था। इससे बाद बिस्किट का लालच देकर उसे किसी मकान के छत पर ले गया और उससे रेप किया था। बाद में उसने बच्ची को घर के पास छोड़ दिया था। परिजनों को इस बात की जानकारी तब लगी थी। जब घर पहुंचने पर बच्ची रो रही थी। खून भी निकल रहा था। परिजनों ने यह भी देखा था कि बच्ची को राम शरण ही ले गया था। जिसके बाद रेप की बात सामने आई थी। फिर पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया था।

25 मई को राम शरण यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद से उसे जेल में ही रखा गया था। उसका मामला अभी कोर्ट में चल रहा था। इस बीच शुक्रवार देर रात उसकी तबीयत बिगड़ी। उसे सीने में दर्द हो रहा था। जिसके चलते उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि राम शरण यादव की मौत हो गई है। बताया जा रहा है, राम शरण पहले ही हार्ट का मरीज था। इस वजह से आशंका है कि उसकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close