Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबर

सीएम भूपेश मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का आज करेंगे शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वृक्षारोपण को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का आज दोपहर 12 बजे अपने निवास कार्यालय में सीएम भूपेश बघेल औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस दौरान सीएम दुर्ग वनमंडल के अंतर्गत फुंडा (पाटन) में जैव विविधता पार्क का भूमिपूजन भी करेंगे। साथ ही वे कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न वनमंडलों के वन प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा किसानों से वर्चुअल संवाद करेंगे।

वर्चुअल संवाद में बस्तर, बिलासपुर, बलरामपुर, कांकेर, महासमुंद तथा कवर्धा वनमंडल के अंतर्गत जनप्रतिनिधि तथा वन प्रबंधन समिति के सदस्य और कृषक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़ नामक पुस्तक का विमोचन भी करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली है, यदि वे धान फसल के बदले अपने खेतों में वृक्षारोपण करते हैं, तो उन्हें आगामी 3 वर्षों तक प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close