Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बिलासपुर

CG NEWS : संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के हिर्री स्थित पुल के पास युवक की लाश मिली है। युवक शुक्रवार को घर से ट्रैक्टर लेकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जिसके बाद अब उसकी लाश मिली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। इसकी रिपोर्ट से युवक के मौत का कारण स्पष्ट होगा।

मस्तूरी क्षेत्र के रिस्दा में रहने वाले नीरज सिंह(35) किसान थे। शुक्रवार को वे घर से ट्रैक्टर लेकर खेत जाने के लिए निकले थे। इसके बाद वे लौटकर घर नहीं आए। गांव के कोठार में ट्रैक्टर खड़ा मिला। युवक का पता नहीं चल पाया। इसके बाद स्वजन उनकी तलाश में जुटे थे। सुबह हिर्री स्थित पुल के पास उनकी लाश मिली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

गांव के लोगों से पूछताछ कर युवक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पीएम रिपोर्ट से युवक के मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close