Breaking news
Advertisement
पॉलिटिक्सबड़ी खबर

मुख्यमंत्री पर अश्लील फिल्म दिखाने का आरोप, पूर्व सीएम बोले- यह रवैया दिखाता है कि वह कहां से आते हैं

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी और वर्तमान सीएम डीके शिवकुमार के बीच विवाद छिड़ गई है। कुमारस्वामी ने शिवकुमार पर अश्लील फिल्म दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी क्या गरिमा बची है। पोस्टर चिपकाना उनकी गरिमा है। इस पर सीएम ने पटलवार करते हुए कहा कि लोगों ने क्या मुझे अश्लील फिल्में दिखाने के लिए चुना है।

कुमारस्वामी ने शिवकुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह क्या गरिमा रखते हैं? उनके पोस्टरों से उनकी सभ्यता साफ है। एक पार्टी अध्यक्ष के तौर पर उनकी यह गरिमा है। दोड्डालाहल्ली और सथनूर में शिविर लगाकर अश्लील फिल्में दिखा रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि शिवकुमार का यह रवैया दिखाता है कि वह कहां से आते हैं। यही कारण है कि वह अब पोस्टर चिपका रहे हैं।

इसका जवाब देते हुए शिवकुमार ने कहा, ‘मैं एचडी कुमारस्वामी के लिए दुखी महसूस करता हूं। वह पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं और इतने वरिष्ठ नेता है फिर भी इस तरह की बात कर रहे हैं। उन्हें मेरे निर्वाचन क्षेत्र में जाने दीजिए और वहां के लोगों से पूछने दीजिए कि क्या उन्होंने मुझे अश्लील फिल्में दिखाने के लिए इतने अधिक वोटों के अंतर से चुना है?’

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अगर वो या कोई और साबित कर देता है कि मैंने इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियां की हैं, तो मैं राजनीति छोड़ने के लिए तैयार हूं। इस तरह बोलना कुमारस्वामी के लिए बहुत ही शर्मनाक है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close