Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबर

यातायात पुलिस कहां कर रही है कार्यवाही जानने के लिए पढें पूरी खबर

ट्रैफिक पुलिस शहर के चौक चौराहों पर है चौकन्नी की लापरवाही तो देना होगा जुर्माना

रायपुर। यातायात पुलिस रायपुर की ओर से शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं यातायात के नियमों (Traffic rules) की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर अधिक से अधिक कार्यवाही (proceedings) की जा रही है। इसलिए अगर इन चौक चौराहों से आप भी गुजरें तो ध्यान रहे यातायात के नियमों का उल्लंघन न होने पाए होने पाए। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को जुर्माना ( fines) देना पड़ेगा।

शहर में यहां चलाया जा रहा विशेष अभियान:

विशेष अभियान के तहत शहर के 10 प्रमुख चौक रेलवे स्टेशन चौक, फाफाडीह चौक, देवेंद्र नगर चौक, मरहीमाता चौक, शास्त्री चौक, खजाना चौक, भगत सिंह चौक, अनुपम नगर चौक, महासमुंद बैरियर एवं वीआईपी टर्निंग पर लगातार दूसरे दिन प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक विशेष अभियान कार्यवाही जारी है। इस अभियान कार्यवाही के तहत रेड सिग्नल होने पर वाहन चालक को स्टॉप लाइन का पालन कराना, रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर-गलत नंबर पर कार्यवाही, बिना कागजात के ऑटो संचालन ,इसके अतिरिक्त मुख्य मार्ग पर सवारी बैठाने पर कार्यवाही, चौंक के चारों ओर व्यवस्थित पार्किंग कराना एवं चौक पर लेफ्ट टर्न फ्री कराना, नो पार्किंग पर वाहन खड़ी करने वाले वाहन चालकों पर क्रेन कार्यवाही की जा रही है।

इनके निर्देश पर हो रही कार्यवाही:

यह विशेष अभियान कार्यवाही पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर आरिफ एच. शेख के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर एमआर मंडावी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है जिसमें उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतानंद सिंह विंध्यराज, कामता सिंह दीवान, सतीश कुमार ठाकुर 07 निरीक्षक, 01 उपनिरीक्षक, 09 सहायक उप निरीक्षक एवं 80 प्रधान आरक्षक /आरक्षक स्तर के अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close